SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगा। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 10 लाख लोग जुटेंगे।
यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रही है। पिछले 25 दिनों में यह 9वां मौका है, जब विपक्षी दल SIR के खिलाफ एकजुट हुए हैं।
इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 दिनों में राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने 8 बार प्रदर्शन किए थे।















