INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा आज दिल्ली में मार्च निकालेगी। यह मार्च पश्चिमी दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर करीब एक किमी तक निकाला जाएगा।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मार्च का नेतृत्व करेंगे। इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार, सिख समुदाय समेत 5000 लोग शामिल होंगे।
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में रैली करने के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना है। 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी हिंसा हुई थी।
ऐसे में कांग्रेस ने इसी तारीख को रैली रखकर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है















