छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस बीजेपी सांसद के घर के सामने बजाएगी थाली

रायपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसमें सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारी के परिचय के साथ बैठक की शुरूआत की गई। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जब पद मिलता है तो जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और जिम्मेदारी निभाने वाले को ही पद मिलता है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

डिसूजा ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में महंगाई पर रोना रोकर भाजपा ने केंद्र में सत्ता हासिल की है, उसके बाद से ही महंगाई बेलगाम हो गई है, किचन में संकट गहराता जा रहा है। आज महंगाई ने भाजपा नेताओं की भी बोलती बंद कर दी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस बीजेपी सांसद के घर के सामने जाकर थाली बजाकर बेलगाम महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। डिसूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है, छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज चारों तरफ है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि राज्य सरकार के काम को लोगों को बतायें और साथ ही केंद्र सरकार की नकामी को भी बतायें।

कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी शकुन डहरिया, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने किया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!