Advertisement

विश्रामपुर की चार बड़ी खबर देखें एक नजर में पढ़ें पूरी खबर: रिपोर्टर गोपाल सिंह “विद्रोही” बिश्रामपुर

सूरजपुर पुलिस ने नशीली दवाईयों के साथ 1 को किया गिरफ्तार।

विश्रामपुर _आज शुक्रवार 26 फरवरी 2021 को थाना प्रतापपुर की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग के बजाज प्लेटिना मोटर सायकल में नशीली दवा लेकर जरही की ओर जा रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम को सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी लगाकर पकड़ने के निर्देश दिए।
एसडीओपी प्रतापपुर पीएस महिलाने के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम ग्राम पोड़ी घटोरिया तिराहा के पास घेराबंदी लगाई जो बिना नंबर एक लाल रंग का बजाज प्लेटिना मोटर सायकल आते दिखा जिसे रोकने का इशारा करने पर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर रोकवाया। पूछताछ पर उसने अपना नाम अजय कुमार सारथी उर्फ मोटू पिता बाल कुमार सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 जरही, थाना भटगांव का होना बताया। जिसके कब्जे से एक बैग में *आनरेक्स कफ सिरप 19 नग, रेक्सोजेसिक एम्पुल 40 नग, एविल इंजेक्शन 40 नग कीमती 4 हजार 2 सौ 41 रूपयेएवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर मोटर सायकल जप्त कर अपराध क्रमांक 52/21 धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में एसआई नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, राजेश यादव, विवेकानंद सिंह, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, शेखर मानिकपुरी व कैशलेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।

बिश्रामपुर _स्थानीय आदिम जाति कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने हेतु दूर-दूर से आने वाले बच्चियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल भवन निर्माण हेतु मार्किंग के लिए हाउसिंग बोर्ड के अभियंता अपनी टीम के साथ पहुंच कर मार्किंग की
जानकारी के अनुसार पूर्वती डॉ रमन सिंह कि शासनकाल में लोगों की मांग पर हॉस्टल निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया था जिसे केंद्र सरकार ट्राइबल विभाग मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है इसी कड़ी में एक करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से गर्ल्स हॉस्टल एवं चार दिवारी निर्माण का कार्य हाउसिंग बोर्ड एजेंसी को दी गई है जिसके तहत आज हॉस्टल भवन एवं चारदीवारी निर्माण हेतु हाउसिंग बोर्ड के अभियंता विश्रामपुर पुलिस थाना के सामने स्थित शासकीय भूमि पर मार्किंग का कार्य करने पहुंचे
फोटो

विश्रामपुर /स्थानीय मिनी स्टेडियम में अंडर 18 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जानकारी के अनुसार कल चोपड़ा ग्राउंड में अंडर 18 फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गोल्डन क्लब द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष राजेश जैन, अध्यक्ष राम बहादुर लामा , एवं विशिष्ट अतिथि प्रकाश कुर्रे द्वारा खिलाडियों से हाथ मिला कर खेल प्रारंभ कराया गया । वीरपुर स्पोर्ट्स क्लब एवं कनकपुर के मध्य प्रथम मैच खेला गया जिसमें वीरपुर ने 1-0 से मैच जीत ली फाइनल विजेता टीम को ₹8000 एवं उपविजेता टीम को ₹5000 एवं शील्ड पुरस्कार के रूप में रखा गया प्रियांश धीरज राजू निशान सत्यम आकाश सूरज खेल प्रेमी आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए

*एसपी ने थाना विश्रामपुर का किया वार्षिक निरीक्षण


*अपराधिक तत्वों पर रखे पैनी नजर गुंडों पर तत्काल करें करवाई* विश्रामपुर =पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने आज पुलिस थाना विश्रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया । इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनते हुए उसका निराकरण किया तथा उन्हें सौपें गए कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने एवं बीट प्रणाली को प्रभावी तौर पर अमल में लाकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक आज विश्रामपुर थाना पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के वेश-भूषा का निरीक्षण किया तथा अच्छे वेश-भूषा पर पुलिस जवानों को ईनाम दी। थाना भवन, प्रधान आरक्षक कक्ष, विवेचक कक्ष, शस्त्रागार व मालखाना का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने थाने में अभिलेखों एवं उपकरणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी अप-टु-डेट मिले। पुलिस अधीक्षक ने थाना पहुंचने के बाद बारी-बारी से थाना के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन छानबीन की। जांच में सभी की स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे एहतियात बरतने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5


पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के निगरानी, माफी व गुण्डा बदमाशों के बारे में विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी सुभाष कुजूर से ली और इन पर कड़ी निगाह रखते हुए लगातार चेकिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों को यथाशीघ्र निपटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जवान हेलमेट जरूर पहने और लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता करें, थाने में फरियाद लेकर आए महिलाओं और वृद्ध जनों पर का विशेष ध्यान रखें, अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखते हुए सख्त कार्यवाही करें। नागरिकों को पुलिस से आशा रहती है कि उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इस दिशा में तत्परता से कार्य किए जाए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि बीट प्रणाली प्रभावी तौर पर कार्य करें, बीट क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व जवानों को उनके बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी रहे, स्थाई वारंटी को पकड़े और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें। फिल्ड में बेहतर कार्य करने एवं अच्छे सूचना तंत्र पर पुलिस जवानों को पुरस्कृत किया।
*थाना प्रभारी सुभाष कुजुर को बेहतर कार्य के लिए दी बधाई*
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने थाना का रिकार्ड अद्यतन पाये जाने, थाना परिसर की साफ-सफाई , कर्मचारियों को अनुशासन में रखकर बेहतर कार्य किए जाने, एवं सामाजिक सरोकार कार्य किए जाने पर थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजुर की प्रशंसा की।
इस दौरान थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी, एएसआई उमेश सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह यादव, मुकेश्वर वर्मा, पिंगल मिंज, संतोषी वर्मा, सुनील भारती सहित थाना व चैकी के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ग्राम चौपाल लगा कर लोगों का समस्या सुनी और किया निराकरण

बिश्रामपु -सूरजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा* ने आमजन के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनकर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण कराने के उद्देश्य से ग्राम चौपाल लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है जिसके तहत शुक्रवार 26 फरवरी 2021 को थाना रामानुजनगर की पुलिस ने ग्राम सिंदरी के साप्ताहिक बाजार में पुलिस ग्राम चौपाल का आयोजन किया।
एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में सिंदरी के बाजार में आयोजित ग्राम चौपाल में रामानुजनगर पुलिस ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि आमजन और पुलिस एक दूसरे के पूरक है, चौपाल में आप सभी खुलकर अपनी अपनी शिकायत-समस्या रखें। चौपाल में कई ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताया जिसका मौके पर ही निराकरण किया गया। पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों को अपना मोबाईल नंबर की जानकारी दी और कहा समस्या पर जरूर अवगत कराए आपकी समस्या का निराकरण किया जाएगा।
रामानुजनगर पुलिस ने इस दौरान मौजूद ग्रामीणजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए नियमित मास्क पहने, हाथ साबुन से धोए, सामाजिक दूरी बनाए रखे तथा सेनेटाईजर का उपयोग करें। चौपाल में पुलिस ने घरेलु हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य गंभीर अपराधों, आनलाइ्रन ठगी, एटीएम फ्राड, साईबर अपराध के संबंध में नागरिकों को जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों को कहा कि अवैध कार्यो की सूचना दें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
इस दौरान एसआई बी.डी.यादव, एएसआई बृजेश यादव, आरक्षक दीपक यादव, धनंजय साहू, महिला आरक्षक सिंधु कुजूर सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05