Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत शान्ति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत शान्ति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए

स्नेह मिलन समारोह शा स्वर्गीय कमला दीदी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल सहित अनेक मंत्रीगण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवं विधायक आज यहां रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह शामिल हुए। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर शांति सरोवर की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक स्वर्गीय कमला दीदी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आज लोगों को आत्मिक शान्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कई साथी माउण्ट आबू जाने की इच्छा रखते हैं। मन में शान्ति होगी तो जनता की अच्छी सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अशांत मन से परमात्मा को याद नहीं कर सकते। हम सब उनकी संतान हैं और उनके समान बनना चाहते हैं।

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रम्हाकुमारी हेमलता दीदी ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को माउण्ट आबू में आयोजित तीन दिवसीय राजयोग शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परम्पराओं से भरपूर है। लोगों को आज नैतिकता और आध्यात्मिकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हाकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि यह भूमि भावनाओं से भरी हुई है। यह भूमि अयोध्यापति श्री राम का ननिहाल रहा है। माउण्ट आबू की भूमि श्रेष्ठ पावन भूमि है।

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव शिशुपाल सिंह सोरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी, पुन्नूलाल मोहले, विधायक ननकी राम कँवर, कुलदीप जुनेजा, अरूण वोरा, शिवरतन शर्मा, धरमजीत सिंह, प्रमोद शर्मा, दलेश्वर साहू, डॉ. प्रीतम राम, रजनीश सिंह, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती उत्तरी जांगड़े भी उपस्थित थीं। स्नेह मिलन समारोह में अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

समारोह में रायपुर के बाल कलाकारों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अन्त में भिलाई सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन धमतरी सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47