Advertisement

कोरबा : हर गरीबों तक जरूरत की सामग्री पहुंचा रहा छत्तीसगढ़ जन कल्याण युवा मित्र मंडल

■ प्रदेश संरक्षक और अध्यक्ष के निर्देश पर कोरबा के वनांचल क्षेत्र में किया गया राशन सामग्री मास्क साबुन का वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट/कोरबा :- कोरोनावायरस की महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की अपील पर जहां प्रदेश के कई स्वयंसेवी संगठन करुणा योद्धा बनकर लोगों के बीच आ रहे हैं वही कोरबा जिले की छत्तीसगढ़ जन कल्याण युवा मित्र मंडल गत 01 माह से शहर सहित ग्रामीण अंचलों में जाकर राशन सामग्री मास्क सैनिटाइजर और साबुन वितरित कर रहे हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के वरिष्ठ महासचिव और छत्तीसगढ़ जन कल्याण युवा मित्र मंडल के कोरबा जिला के संयोजक रामअवतार जायसवाल की अगुवाई में आज ग्राम दूधी टांगर बेला पंचायत और ग्राम भूडू माटी लेमरू पंचायत में जाकर वहां रहने वाले 14 घरों में लोगों को राशन सामग्री के पैकेट वितरित किए। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओ ने वहां के लोगों से और समस्याएं पूछी जिनमें दवाइयां सहित आर्थिक समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान श्री जायसवाल ने कुछ लोगों को आर्थिक रूप से मदद तत्काल मौके पर ही की। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हर संभव मदद करने को तैयार रहेंगे। इस दौरान संगठन के जिला प्रभारी गोपाल दास महंत, मीडिया प्रभारी धनराज निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

अन्न दान महाअभियान जल्द
मीडिया प्रभारी धनराज निर्मलकर ने बताया कि बड़े पैमाने पर जल्द ही ऑन ग्रामीण अंचलों में अन्न दान महा अभियान चलाया जाएगा ऐसे लोगों के लिए जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं है और जो लोग आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब है। ऐसे लोगों को सैनिटाइजर मास्क साबुन आटा चावल दाल सोयाबीन की बड़ी आलू टमाटर जरूरत की सामग्रियों के पैकेट संगठन द्वारा वितरित किए जाएंगे। यह सामग्री अभी कुछ चुनिंदा और बेहद जो रमन क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है।

गत एक माह से जारी है अन्नदान अभियान
जिला प्रभारी गोपाल दास महंत ने बताया कि संगठन के सभी वर्ग खासकर महिला विंग और युवा विंग दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए अन्य दान महा अभियान चला रहे हैं। जरूरत के मुताबिक मजदूर गरीब और जरूरतमंद परिवार को ढूंढ कर उन तक राशन सामग्रियां के अलावा दवाइयां, साबुन, चरण पादुका, मास्क सेनीटाइजर जैसी अहम सामग्रियां पहुंचाई जा रही है। इसके लिए प्रदेश संरक्षक और मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ रामकुमार सिरमौर, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्व योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए भी संगठन के कार्यों की सराहना की है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47