ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जनता को ‘कांड’ वालों पर नहीं ‘काम’ वालों पर भरोसा है : भूपेश बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ का भुगतान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भ्रम’ पर ‘भरोसे’ की जीत ही जनता की जीत है। जनता का यह भरोसा “कांड” वालों पर नहीं “काम” वालों पर है। भाजपा सीधा जवाब दे कि सर्वे का समर्थन करती है या नहीं? गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अब प्राकृतिक पेंट और बिजली उत्पादन से भी अतिरिक्त राशि प्रदान की जा रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा बचा नहीं है। प्रदेश के हर वर्ग को अपनी सरकार पर भरोसा है। भाजपा वाले जो “मिस कॉल- मिस कॉल” कहते हैं, उसका डाटा क्यों नहीं देते?

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने की 5 से 15 तारीख किसानों के लिए खास होती है। क्योंकि इस दिन उन्हें गोधन न्याय योजना की राशि प्रदान की जाती है। यह खुशी की बात है कि बड़ी संख्या में गौठान स्वावलंबी हो रहे हैं। स्वावलंबी गौठानों को प्रोत्साहित करने के लिए गौठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष और सदस्य को मानदेय प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने अन्य गौठानों को भी स्वावलंबी होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब गोबर से अन्य उत्पादों के बनाने के अलावा बिजली बनाने का काम शुरू हो गया है। बस्तर के डोमरपाल में गोबर से बिजली बनाने के संयंत्र को ग्रिड से सिंक्रोनाईज किया जा चुका है। इससे बनने वाली बिजली की दर 9 रूपए प्रति यूनिट तय कर दी गई है।
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!