Advertisement

लाखों का महुआ लाहन जब्त, शराब कोचिए के घर पुलिस ने मारा छापा

बलौदाबाजार। आबकारी विभाग ने ग्राम चांदन में देर रात छापेमारी की. देशी शराब बनाने की भट्ठी का पर्दाफाश किया है. साथ ही लगभग 3.50 लाख रूपये के 3400 किलो महुआ लाहन की जब्ती की गई है. देशी महुआ शराब और शराब बनाने का सामान, गैस सिलेंडर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सक्रांत पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी के दिशा निर्देश पर हमारी टीम ने ग्राम चांदन में आरोपी लाभो राम साहू पिता शंकर साहू के यहां अलसुबह छापेमारी की गई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन, शराब बनाने के बर्तन, गैस सिलेंडर चूल्हा और बनी हुई महुआ शराब की जब्ती की गई है. जब्त शराब, महुआ लाहन सहित अन्य सामान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये है. इस मामले में आरोपी लाभो राम को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह, विपिन पाठक, प्रधान आरक्षक सूर्यकांत वर्मा, राधागिरी गोस्वामी, देवी प्रसाद तिवारी आरक्षक अनुराधा कश्यप और अन्नु धीवर का विशेष योगदान रहा.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57