CG VIDHANSABHA : सदन में उठा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मुद्दा, सीएम भूपेश बघेल ने दिया यह जवाब

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनियमित कर्मचारियों से जुड़े काफी सवाल आये। नियमितिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि नियमितीकरण किये जाने हेतु विधिवत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले के सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नियमितिकरण करने के संबंध में शासन ने प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक 12-1/2019/1- 3. दिनांक 11.12.2019 को प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में जो समिति बनायी गयी थी, उसमें प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग सदस्य, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य सचिव, सचिव, वित्त विभाग सदस्य, सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सदस्य और सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सदस्य शामिल थे।

प्रदेश में कितने संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी

मुख्यमंत्री ने नियमितिकरण को लेकर अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया है कि समिति की पहली बैठक दिनांक 9.1.2020 को हुई थी। जिसमें समिति द्वारा निर्णय लिया गया था कि समस्त विभाग से अनियमित, दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्यात्मक जानकारी ली जायेगी। इस दौरान 47 विभागों से प्राप्त हुई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)