ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महिला के माथे में ओम की आकृति निकली! लोग मान रहे चमत्कार

महिला के माथे में ओम की आकृति निकली! लोग मान रहे चमत्कार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मध्य प्रदेश: नवरात्र पर्व से पहले जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। सरिता मालवी नामक एक ग्रामीण महिला ने दावा किया है कि उसके माथे पर स्‍वाभाविक रूप से ‘ॐ’ की आकृति उभर आई है। इस घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्‍या में लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग इसे ईश्‍वरीय चमत्‍कार मान रहे हैं। महिला इमलिया बोहता गांव की रहने वाली है और वहीं पर संतोषी माता मंदिर में मातारानी की पूजा-अर्चना करती है। सरिता मालवी का चांद तहसील के बादगांव में जन्म हुआ था। महिला का दावा है कि पिछली बार उसके हाथ में ॐ की आकृति उभरी थी। तब सरिता मालवी ने अपने पूरे शरीर पर चैत माह के नौ दिन अन्न-जल त्याग कर जवारे बोये थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सरिता मालवी का कहना है कि वह जब आठ साल की थी, तब उसे अपने घर के पास ही संतोषी माता ने दर्शन दिए थे। संतोषी माता के आशीर्वाद से ही ये चमत्कार हो रहे हैं। पिछले दो साल से चैत्र नवरात्र के पहले उसके शरीर पर ‘ॐ’ की आकृति उभर कर आती है। पिछली बार हाथ में ॐ की आकृति उभरी थी। इस बार उसके सिर पर आकृति उभर आई है। महिला को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुच रहे हैं और इस घटना को दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!