Advertisement

स्कूल संचालक ने 7 वर्षीय बच्चे को स्टिक से पीटा बच्चे की मौत!

स्कूल संचालक ने 7 वर्षीय बच्चे को स्टिक से पीटा बच्चे की मौत!

बिहार: के सहरसा जिले से आ रही है। जहां 7 वर्षीय बच्चे को स्कूल के संचालक के द्वारा स्टिक से पीटा गया, जिससे बच्चा बेहोश गया। बेहोशी हालत में बच्चे को निजी क्लिनिक लाया गया जहां डॉ. ने मृत घोषित कर दिया। घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां अंतर्गत हुसैनचक स्थित बोधि पब्लिक स्कूल की बतायी जा रही है। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज जांच में जुट गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मृत बच्चे का नाम आदित्य कुमार है जो सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बोधि पब्लिक स्कूल हुसैनचक के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बच्चा LKG में पढ़ता था। बच्चा मधेपुरा जिले के महेशुआ टोला वरमोतर वार्ड नं 7 का रहने वाला बताया जा रहा है। बच्चा 10 दिन पहले हॉस्टल आया था। परिजनों को स्कूल के संचालक के द्वारा फोन किया गया कि बच्चा बेहोश हो गया है निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया है आईये। सूचना मिलने के बाद परिजन जब निजी क्लिनिक पर पहुंचा तो बच्चा मृत था और संचालक फरार हो गया। उसके बाद परिजनों के द्वरा स्कूल के संचालक के विरुद्ध सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं मृत बच्चे के पिता प्रकाश यादव की माने तो मेरा बच्चा होली में घर आया था और 14 तारीख को मेरा साला बच्चा को होस्टल पहुंचा दिया। होस्टल जाने के बाद बच्चा से बातचीत भी नहीं हुआ था। अचानक स्कूल के संचालक के द्वारा फोन किया गया कि बच्चा बेहोश हो गया है और निजी क्लिनिक में भर्ती है। सूचना मिलने के बाद जब निजी क्लिनिक पहुंचे तो बच्चा मरा हुआ था और संचालक फरार था। उसके बाद सदर थाना को सूचना दिए तब सदर थाना से पुलिस आयी और बच्चे को पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल ले गयी। वहीं घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47