Advertisement

ग्रामीण बैंक की शाखा में 5 लाख की लूट! बैंक खुलते ही धावा बोलकर ले उड़े पैसे

ग्रामीण बैंक की शाखा में 5 लाख की लूट! बैंक खुलते ही धावा बोलकर ले उड़े पैसे

समस्तीपुर: के पूसा थाना अंतर्गत महमदा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया है कि बैंक खुलते ही अपराधी बैंक में घुस गए और बैंक कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर कैश बॉक्स में रखे करीब 11 लाख रुपए लूट कर चलते बने है। इस दौरान बैंक कर्मियों द्वारा विरोध किए जाने पर उनके साथ मारपीट भी की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी बैंक में पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।सभी अपराधी बाइक से पहुंचे थे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना को अंजाम देकर आराम से वापस लौट गए। गौरतलब है कि एक महीने के भीतर समस्तीपुर जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की तीसरी शाखा में लूट की घटना हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उजियारपुर औऱ मुसरीघरारी में हुई पिछली दोनों घटनाओं में अब तक पुलिस को कोई भी सफलता नही मिल पाई है इसी बीच आज तीसरे ब्रांच में भी बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियो ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

गौरतलब हो कि 15 मार्च को हजिले के मुसरी घरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने थियार के बल 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। वही बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को सेंट्रल बैंक में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। जहां अपराधियों ने लगभग 65 लाख की लूट की थी। यह घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत स्थित सेंट्रल बैंक में हुई थी ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47