Advertisement

सूरजपुर : जिला महिला कांग्रेस ने प्रयास कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच में आवश्यक सामग्री वितरण किया!

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर छत्तीसगढ़ प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर सूरजपुर महिला कांग्रेश के द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता कर शहादत दिवस पर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवा कर मास्क, सैनिटाइजर ,फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। साथ ही सूरजपुर महिला कांग्रेस के द्वारा कोविड के विषम परिस्थिति में 5000 मास्क का निर्माण करवा कर जिले भर में वितरण किया गया।
इस अवसर पर सूरजपुर महिला कांग्रेश जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वाई सहित संगठन महामंत्री किरण पटेल, जिला उपाध्यक्ष वीणा शर्मा, कोषाध्यक्ष गीता पुरी, संगठन मंत्री सोनिया सोढ़ी एवं विश्रामपुर नगर उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा शामिल रहे। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57