Advertisement

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेसियों ने गोहरापदर में प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेसियों ने गोहरापदर में प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संभाग ब्यूरो/रिखीराम नागेश/गोहरापदर/ मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने व सदस्यता रद्द होने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस के नेता अल्तमस खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुख्य चौक में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया,इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
*इस दौरान ज़िला पँचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि* मोदी जी के शासन में पूरा लोकतंत्र को ध्वस्त हाे गया है। विपक्ष को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।राहुल गांधी ने संसद में अडानी महाघोटाले का मुद्दा उठाया था, यह सिर्फ अडानी से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की नीयत और नीतियों से भी जुड़ा हुआ है। इस अडानी महाघोटाले से ध्यान हटाने के लिए ही राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है।
*पीसीसी सदस्य तपेश्वर ठाकुर ने कहा कि* आज केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से डर लगता है।लोकतंत्र की हत्या करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर संसद की सदस्यता रद्द की गई है।
*युवा कांग्रेस के नेता अल्तमस खान* ने बताया कि देश में अराजकता की स्थिति बनने लगी है, संविधान को भी नहीं देखा जा रहा है। अब केवल हिटलरशाही रवैया पीएम मोदी ने अपना रखा है।
इस विरोध प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष मेघराम बघेल,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष धर्मेन्द्र बघेल,पूर्व एनएसयूआई प्रदेश सचिव जागेश्वर पांडे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अमलीपदर के उपाध्यक्ष रामानुज नेताम,युवा कांग्रेस नेता देवानंद राजपूत , नित्यानंद नागेश दुर्गेश बघेल , सोनसाय सिन्हा, बोपींद्र दौरा , पंकज जगत, दीपक यादव , त्रिभुवन यादव , गजेंद्र ,ओंकार यादव , चंद्रशेखर नागेश, बालकृष्ण दुर्गा ,
नागेश , प्रीतम , दयानंद ,परेस्वर नेताम , राज कुरैसी , निर्मल , केवल राम नागेश ,राहुल यादव , यादव , गगन पांडे , बली पांडे , रामेश्वर नागेश, ताहिर खान ,तिलचन बघेल ,बेदप्रकाश बघेल ,गोविंद हरपाल , रूपेश प्रधान ,युराज प्रधान सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47