Advertisement

सरगुजा पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बुलेट वाहन चोरी करने के मामले मे 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार……

सरगुजा पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बुलेट वाहन चोरी करने के मामले मे 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे थाना कोतवाली की त्वरित कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो, बुलेट वाहन, 01 नग तलवार एवं 01 नग हॉकी स्टिक किया गया जप्त।
आरोपीगण पूर्व मे गंभीर आपराधिक प्रकरणों मे रह चुके हैं शामिल।
सूरजपुर जेल मे निरुद्ध रहने के दौरान आरोपियों की हुई थी जानपहचान।

अम्बिकापुर -प्रार्थी रतन सोनी साकिन द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना के रात मे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कार्पियो वाहन से आकर प्रार्थी के घर के सामने खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे दुपहिया वाहन चोरी के मामलो मे शामिल आरोपियों का तत्काल पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिये अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी अम्बिकापुर उप निरीक्षक रुपेश नारंग द्वारा मामले मे जांच विवेचना कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दौरान जांच विवेचना घटनास्थल के आस पास का सीसीटीवी फूटेज देखने पर आरोपियों द्वारा प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर वाहन स्वामी से मामले मे पूछताछ किया गया जो वाहन स्वामी द्वारा उक्त वाहन को एग्रीमेंट मे इंद्रपाल साहू साकिन कठघोरा को किराये मे देना बताया, जो अग्रिम पता तलाश मे संदिग्ध के सकुनत पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पकड़ा गया जो पूछताछ करने पर इंद्रपाल साहू द्वारा अपने 2 अन्य साथी सूरज कुमार साहू साकिन जांजगीर एवं राजा सोनवानी साकिन सूरजपुर के साथ मिलकर बुलेट चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के निशान देही पर घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन एवं चोरी की गई बुलेट वाहन बरामद किया गया,घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन की तलाशी लेने पर 01 नग धारदार तलवार एवं 01 नग हॉकी स्टिक जप्त किया गया हैं, मामले के अन्य आरोपी सूरज कुमार साहू एवं राजा सोनवानी को भी गिरफ्तार किया गया हैं, आरोपियों द्वारा बुलेट वाहन के नंबर प्लेट एवं अन्य स्वरुप मे परिवर्तन करना पाए जाने पर एवं अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 420, 379, 34 भा.द.वि 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सुर्जन पोरते, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय,प्र. आर सियाराम मरावी,आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, बृजेश राय, विकास सिंह,कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े, राहुल सिंह शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47