Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस दे रही संवेदनशीलता का परिचय ……..

महिला विश्राम कक्ष र्निमाण एजेंसी में तत्कालीन कार्यरत ठेकेदार के आकास्मिक निधन पश्चात आश्रित पत्नि को किया गया अंतिम देयक भुगतान ।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस दे रही संवेदनशीलता का परिचय ।
निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पश्चात महिला को 6 लाख 94 हजार की राशी का चेक किया गया प्रदान ।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस को रक्षित केन्द्र मे महिला विश्राम कक्ष के निर्माण एजेंसी के तत्कालीन ठेकेदार के आकास्मिक निधन की जानकारी प्राप्त हुई थी, उक्त निर्माण मे दिवंगत ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मामले की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अधिनस्थ स्टाप को त्वरित कार्यवाही कर निर्माण कार्य एजेंसी में कार्यरत तत्कालीन ठेकेदार के अंतिम देयक की राशी का भुगतान आश्रितो को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिवंगत ठेकेदार की आश्रित पत्नि को कार्यालय में बुलाकर ठेकेदार के आकास्मिक निधन पर संवेदना प्रकट कर महिला विश्राम कक्ष के अंतिम देयक भुगतान 6 लाख 94 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया, आश्रित महिला द्वारा संपूर्ण कार्यवाही जल्द पूर्ण किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा का आभार प्रकट किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47