नोनीबाई को मिली तीन माह की निराश्रित पेंशन की राशि

महासमुंद : नोनीबाई को मिली तीन माह की निराश्रित पेंशन की राशि

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कलेक्टर ने लिया था संज्ञान

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर संभाग ब्यूरो/रिखीराम नागेश/बुजुर्ग श्रीमती नोनीबाई को वृद्धा पेंशन की राशि मिल गई है। बुजुर्ग नोनीबाई विगत तीन माह से राशि तकनीकी कारणों से नहीं मिल पायी थी। एक स्थानीय समाचार पत्र में खबर के माध्यम से कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के संज्ञान में आया। उन्हांंने तुरंत समाज कल्याण विभाग की उप संचालक को जांच कर पेंशन राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला आधार अपडेट न होने से पेंशन राशि नहीं मिली। अब उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा सरायपाली ले जाकर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन राशि विड्रॉल फॉर्म के माध्यम से तीन माह की वृद्धा पेंशन राशि 350 रुपए की दर से 1050 रुपए उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जो सदस्य 2015 के पहले आधार कार्ड बनवाएं है और अपडेट नहीं करवाएं है, उन्हें अपडेट कराना अनिवार्य है। तकनीकी कारणों से उनका आधार अपडेट नहीं हुआ। अंगूठे, उंगलियों के निशान का मेल नहीं होने के कारण राशि नहीं मिल पायी। लेकिन बात संज्ञान में आते ही श्रीमती नोनी बाई ग्राम लम्बर विकासखण्ड सरायपाली को बैंक ले जाकर राशि उपलब्ध करा दी गई। नोनीबाई ने इसके लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया।