आपकी समस्या सुलझाने आएगा ‘निगम प्रशासन आपके द्वार’

धमतरी : आपकी समस्या सुलझाने आएगा ‘निगम प्रशासन आपके द्वार’

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

शहरी विकास से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। दरअसल, अब निगम के अफसर अब खुद अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों की समस्याएं सुलझाने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए निगम प्रशासन ने ’निगम प्रशासन आपके द्वार’ योजना शुरू की है। इस क्रम में आयुक्त विनय कुमार पोयाम ने आदेश जारी कर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों को जवाबदारी सौंपी है, जिसके तहत 31 मार्च शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निगम प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम नागदेव मंदिर चौक में 5 वार्ड के लिए शिविर आयोजित करने जा रही, जिसमें मुख्य तौर पर महापौर विजय देवांगन आयुक्त पोयाम एवं संबंधित वार्ड पार्षद की उपस्थित में आम नागरिकों के जनसमस्याओं जैसे जलप्रदाय व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सफाई कार्य, मरम्मत एवं संधारण कार्य इत्यादि सुगमता से उपलब्ध कराए जाने वाली समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अफसर उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे।