Advertisement

माह अप्रैल से जिले में फोर्टिफाईड चावल का वितरण

महासमुन्द : माह अप्रैल से जिले में फोर्टिफाईड चावल का वितरण

2 लाख 73 से ज़्यादा बीपीएल राशन कार्डधारी होंगे लाभान्वित

एनीमिया और कुपोषण को दूर करने में कारगर

राज्य सरकार द्वारा पीडीएस सिस्टम के तहत बीपीएल राशन कार्डधारी परिवारों को माह अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में भी संचालित उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। ज़िला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि महासमुंद जिले में बीपीएल के 2,73,092 राशनकार्ड है। इन राशनकार्ड में कुल 9 लाख 77 हज़ार 553 सदस्य है। ज़िले के 591 शासकीय उचित मुल्य दुकानों के माध्यम से इन बीपीएल राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाईड चावल (एफ.आर.के.) का वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के बीपीएल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जिले की उचित मूल्य की दुकानों से वितरित फोर्टिफाईड चावल को उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से दूर रहें। इस चावल में काफी पोषक तत्व होते है, जो एनीमिया और कुपोषण को दूर करने में कारगर है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

फोर्टिफाईड चावल वितरण किए जाने का उदेश्य हितग्राहियों को अतिरिक्त पोषणयुक्त चावल उपलब्ध कराना है। फोर्टिफाईड चावल (एफआरके) मे आयन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 तथा अन्य मिनरल्स शामिल हैं। फोर्टिफाईड चावल के सेवन से लोगों मे कुपोषण दूर होगा साथ ही स्वास्थ्यगत लाभ मिलेगा। फोर्टिफाईड चावल का मतलब चावल में सौ अनुपात एक के तय अनुपात में एफआरके मिलाया जाता है, यानी सामान्य चावल के सौ दाने मे फोर्टिफाईड (एफआरके) का एक दाना मिलाया जाता है।

फोर्टिफाईड का रंग और आकार सामान्य चावल से थोड़ा भिन्न हो सकता है। कई क्षेत्रों मे फोर्टिफाईड चावल के सम्बन्ध में जानकारी के आभाव मे फोर्टिफाईड चावल मे मिश्रित (रंग और आकार मे सामान्य चावल से अलग दिखने वाले) को अलग कर लिया जाता है और शेष चावल को उपयोग किया जाता है। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील है कि वे भ्रांतियों से बचें और स्वास्थ्य लाभ के लिए इस अतिरिक्त पोषणयुक्त फोर्टिफाईड चावल का सेवन करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57