Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को गंगापुर में निर्माणाधीन राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में निर्माण, उपकरण सहित अन्य साज-सज्जा के कार्य बारिश से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन के भू-तल सहित अन्य तलों में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में किसी प्रकार की समस्या नहीं है, इसलिए संबंधित ठेकेदार से समय-सीमा में काम पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि तेजी से काम होगा तो मेडिकल कॉलेज नया भवन में जल्द शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण कार्य वर्तमान में बंद है, जिसे फिर से शुरू करने शासन स्तर से जरूरी पहल करने की बात कही। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी जरूरी अधिकारियों समन्वय करने कहा। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ आर मूर्ति, एमएस डॉ आर्या सहित निर्माण विभाग से सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47