Advertisement

नगर वासियों को जल्द मिलेगा बड़ा उद्यान, ओपन जिम से लेकर बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र

नगर वासियों को जल्द मिलेगा बड़ा उद्यान, ओपन जिम से लेकर बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र

वन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नजदीक कुकुरदी बायपास में शहर के लिए बनाये जा रहे सबसे बड़े उद्यान कृष्णकुंज विस्तार कार्य अंतिम चरण में हैं। इस पार्क में बड़ों के लिए जहां ओपन जिम होगा तो वही बच्चों के लिए झूला एवं बटर फ्लाई पार्क विकसित किए जा रहे हैं। आगामी 15.20 दिनों में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज नाम से वन विभाग द्वारा उद्यान विकसित किया गया है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। कृष्ण कुंज में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किए गए है। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने.फिरने की अच्छी सुविधा मिलेगी। बलौदाबाजार के कृष्णकुंज को जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग करते हुए उनका विस्तार किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला द्वारा आज बलौदाबाजार में वन विभाग के कार्यों के निरीक्षण के दौरान वनमण्डलाधिकारी ने यह जानकारी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुक्ला ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलौदाबाजार. भाटापारा जिले पहुँचे। उन्होंने बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण कर विभाग के विभिन्न कार्यों का विस्तार से जायजा लिया। जिसके तहत उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के अंतर्गत रामपुर में कैम्पा मद से तैयार घास भूमिए नरवा विकास कार्यक्रम के तहत चैकडेम एवं अन्य संरचनाए पकरीद से कंटारा मार्ग में बनाए गए रपटा निर्माणए देवपुर रेंज में एएनआर सर्वे कार्य का जायजा लेते हुए कोठारी रेंज में हाथी मित्र दलों से मुलाकातए देव हिल्स में रेस्ट हाउस को संचालित करने वाले समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात भी की। उन्होंने इसके अलावा अचानकपुर से चनहट डब्लूबीएम मार्गए नवागांव स्थित वन धन केंद्रए ग्राम सिनोधा स्थित नदी तट वृक्षारोपणए डोटोपार में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना एवं बलौदाबाजार नगर में फेस 2 के तहत तैयार किए जा रहे कृष्ण कुंज पहुँचकर कार्यों का जायजा लिया।

शुक्ला ने जिले के अन्य स्थलों का भी निरीक्षण कर नदी तट वृक्षारोपण को और बढ़ावा देने कहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर सतत् निरीक्षण करने तथा वन्यजीव की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन सरंक्षक रायपुर श्री जेण्आरण् नायक भी उपस्थित रहे। देव हिल्स समिति 12 लाख रुपये के फायदे मेंए पहली बार 50 क्विंटल सूखे पलाश फूल की हुई खरीदी

इस दौरान डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों की पहली पसंद देव हिल्स रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को संचालित करने वाली वन समिति अभी 12 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में हैए जो राज्य के लिए एक रोल मॉडल है। इसके साथ ही जिले में पहली बार समर्थन मूल्य पर सूखे पलाश की फूलों की खरीदी की गई है। इसके तहत समिति द्वारा 50 क्विंटल की खरीदी की गयी है। डीएफओ ने यह भी बताया कि नवागांव में जिले के पहला वन धन केंद्र खोला गया है। इस मौके पर कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा भी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57