Advertisement

गरियाबंद पुलिस ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

गरियाबंद पुलिस ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हरेश प्रधान /रिपोर्टर /गरियाबंद/ उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार एवं रक्षित निरीक्षक उमेश राय के मार्गदर्शन में थाना शोभा परिसर में तीन दिवसीय कम्युनिटिंग पुलिसिंग के तहत क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया । क्रिकेट टुर्नामेंट का मुख्य उदेश्य पुलिस एवं आम नागरिको के बीच आपसी तालमेल एवं सामंजस्य बनाये रखने तथा लोगो में पुलिस के प्रति विश्वास बनाये रखने हेतु यह क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें थाना शोभा क्षेत्र के नवयुवा खिलाड़ियो/प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया यह क्रिकेट प्रतियोगिता पुलिस विभाग की तरफ से निशुल्क था, प्रतियोगिता में कुल 20 क्रिकेट टीम ने भाग लिया। इस टुर्नामेंट में आये सभी खिलाड़ियो/ग्रामीणो के लिये भोजन का व्यवस्था कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल एवं भाईचारा के साथ लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े,कुल 20 क्षेत्रीय टीमों ने भाग लिए टूर्नामेंट के विजेता ग्राम गौरगांव एवं उपविजेता ग्राम शोभा रहे’ ।उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमों द्वारा अपने.अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किए जिसमें प्रथम स्थान पर ग्राम गौरगांव प्रथम ईनाम के रूप में 20,000(बीस हजार रूपये) व शिल्ड एवं द्वितीय स्थान पर द्वितीय ईनाम के रूप में ग्राम,शोभा के टीम को 10,000(दस हजार रूपये) का नगद व शिल्ड पुरस्कृत किया गया । साथ ही मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज प्राप्तकर्ता को 2100 रूपए नगद दिया गया वही खेल में सम्मिलित कुल 20 टीमों को क्रिकेट किट प्रदाय किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में के निर्देशन में थाना प्रभारी श्री सुमन लाल पोया के साथ संयुक्त रूप से नक्सल सेल गरियाबंद, ई-30 , 211सीआरपीएफ़ बटालियन एवं थाना शोभा के समस्त अधिकारी कर्मचारी का योगदान सराहनीय रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47