शिक्षक संघ ने की सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर भी अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग…!

वर्तमान समय में कोरोना महामारी संक्रमण के चलते प्रदेश के सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारियों की असमय मृत्यु हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक एफ 7-1/2019/1-3 अटल नगर रायपुर दिनाँक 23/02/2019 के अनुसार सेवा काल के दौरान शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने संबंधी निर्देश हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया की 10 प्रतिशत की सीमा बन्धन, सहायक शिक्षक हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित बी.एड./डी.एड. योग्यता अनिवार्य होने सम्बन्धी शर्तों के चलते प्रदेश के अधिकतर मृतक शिक्षक एवं अधिकारियों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति के नियमो का वास्तविक लाभ नही मिल पायेगा।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बधेल एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित कर मांग की हैं कि जिस प्रकार सहायक ग्रेड -3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने पर डाटा एंट्री आपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर में 5000 कई डिप्रेशन प्रति घंटे की गति से एवं हिंदी टाइपिंग में छूट दी जाती हैं। उसी प्रकार सहायक शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति में शिक्षक पात्रता परीक्षा, डी.एड./बी.एड. की अनिवार्यता को शिथिल करते हुए अनुकंपा नियुक्ति दी जाए तथा सेवा में आने के पश्चात शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित डी.एड./बी.एड. पूर्ण करने की समय सीमा 10 वर्ष करने की सेवा शर्तों के साथ सहायक शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। शिक्षक संघ ने यह मांग भी की हैं कि सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) में जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकंडरी (10+2) परीक्षा विज्ञान समूह से उत्तीर्ण किये है उनको सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोग शाला) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए। क्योंकि इस पद के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा, बी.एड./डी.एड. उत्तीर्ण की आवश्यकता भी नही हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, संभागीय अध्यक्ष बी.एल.चन्द्राकर, सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी एवं जिलाध्यक्ष सुनील नायक रायपुर, नवीन चन्द्राकर धमतरी, टेकराम सेन महासमुंद, प्रकाश तिवारी बलौदाबाजार, एन.के.वर्मा गरियाबंद, टिकेश ठाकुर कांकेर, हरीश पाठक बस्तर, रमन दास झाड़ी बीजापुर, एल.बी.यादव दंतेवाड़ा, शैलेन्द्र भदौरिया सुकमा, निर्मल शार्दूल कोंडागाँव, ऋषि पटेल बिलासपुर, अनिल यादव रायगढ़, नारायण भास्कर मुंगेली, भुनेश्वर देवांगन जांजगीर, पीलाराम पटेल चांपा, तरुण राठौर कोरबा, बालगोविंद गुप्ता सरगुजा, राजकुमार सिंह सूरजपुर, के.के.साहू कोरिया, राम सेवक गुप्ता रामानुजगंज, हरिशंकर जशपुर, हरनारायण सिंह राजपूत दुर्ग, वाय.के.दिल्लीवार बालोद, अश्वनी बनर्जी बेमेतरा के.के.गुप्ता कवर्धा, पूरन लाल साहू राजनांदगांव, रामकुमार बघेल, मोहित वर्मा, राजनबघेल, गिरधर साहू, बृजलाल वर्मा, अवधराम वर्मा राजेन्द्र साहू रायपुर ने शासन से मांग की है कि वर्तमान में सहायक शिक्षक/सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के प्रदेश स्तर पर हजारों की संख्या में पद रिक्त हैं। जिसकी पूर्ति होने पर शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM