Advertisement

गरियाबंद:केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, देश में लोकतंत्र खतरे में है: भावसिंह साहू

गरियाबंद:केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, देश में लोकतंत्र खतरे में है: भावसिंह साहू

प्रेसवार्ता। जिला कांग्रेस गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह साहू ने मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाना गुनाह हो गया है, देश में लोकतंत्र खतरे में है

हरेश प्रधान/ रिपोर्टर/ गरियाबंद/ मैनपुर/ जिला कांग्रेस गरियाबंद के अध्यक्ष भावसिंह साहू ने देवभोग में पत्रकार वार्ता में कहा मोदी सरकार को सबसे ज्यादा डर राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी से लगता है लोकतंत्र की हत्या करने के लिए राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी वही सच बोलने वालो का मुंह बंद करना चाहते है देशवासी यह तानाशाही नही सहेंगे कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र की हिफाजत के लिए जेल तक जायेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष भावसिंह साहू आज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर, अमलीपदर, उरमाल, देवभोग क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे और कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कांग्रेस सरकार के योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ दिलाने की अपील किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मैनपुर एवं देवभोग में आज पत्रकार वार्ता की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साहू ने आगे कहा केंद्र की मोदी सरकार अडानी मामले में लोगों को भ्रमित करने के लिए साजिश के तहत राहुल गांधी को फंसा रही है भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की पदयात्रा से केंद्र की सरकार डर गई है, राहुल गांधी के खिलाफ साजिश के तहत केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है देश के प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं, तो उनको बोलने नहीं दिया जाता उनका माइक बंद कर दिया जाता है। श्री साहू ने आगे कहा राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना व घर खाली करने का आदेश निकालना इस बात को साबित करता है कि राहुल गांधी ने अडानी का भ्रष्टाचार उजागर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डुबती रथ पर हाथ रख दिया है प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए की आखिर अडानी से उनका क्या रिश्ता है। विपक्षी नेताओं समाजिक कार्यकर्ताओं को ईडी, सीबीआई के द्वारा परेशान करवाया जा रहा है मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है जो आम जनता के लिए सही नही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस देवभोग के अध्यक्ष भुपेन्द्र मांझी, धनसिंह मरकाम, सोदर कश्यप, सुधीर अग्रवाल, सूरज शर्मा, अरूण सोनवानी, जयसिंह मांझी, राजेश तिवारी, दुर्गाचरण अवस्थी, कुंजल यादव, विनोद ध्रुवा, उमेश डोंगरे आदि उपस्थित थे।

मैनपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी सुकचंद बेसरा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा मोदी सरकार तानाशाही की सारी हदो को पार कर दिया है हर तरह से विपक्ष को दबा रही है। राहुल गांधी आम जनता और देश की आवाज को उठा रहे है तो उन्हे फंसाया जा रहा है। इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, हरिश्वर पटेल, इम्तियाज मेमन, नेहाल नेताम, सामंत शर्मा, भानू सिन्हा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47