Advertisement

एक्शन में भूपेश सरकार, थप्पड़ मारने वाले अधिकारी का मंत्रालय ट्रांसफर, आदेश जारी

रायपुर: छत्त्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। जिसमें गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले के नए कलेक्टर बनाए गए है। वहीं रणवीर शर्मा को सूरजपुर से स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

बता दें कि थप्पड़ कांड के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा एक्शन लिया है। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए है। ट्वीट कर कहा – सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57