Advertisement

Bank Holiday: शुक्रवार से लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, देखें Bank Holiday की पूरी लिस्‍ट

Bank Holiday: शुक्रवार से लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, देखें Bank Holiday की पूरी लिस्‍ट

उमेश /रिपोर्टर /गरियाबंद / गुड फ्राइडे के कारण शुक्रवार 7 अप्रैल को देश में कुछ शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। 7 अप्रैल को सिर्फ अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में ही बैंक खुले होंगे। वहीं 8 अप्रैल को दूसरे शनिवार और 9 अप्रैल को रविवार की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बैंक होलीडे कैलेंडर के मुताबिक लगातार तीन दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और रविवार को भी बैंकों की छुट्टी होेने की वजह से कामकाज नहीं होता है।

Bank Holiday: ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद होने से ग्राहकों को एटीएम में रुपए खत्म होने और चेक क्लीयरेंस जैसी दिक्‍कतें का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

अप्रैल 2023 में Bank Holiday की लिस्ट

7 अप्रैल 2023 : गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद
8 अप्रैल 2023 : दूसरे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद
9 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
14 अप्रैल 2023 : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की वजह से आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला को छोड़कर देशभर में बैंक बंद
15 अप्रैल 2023 : अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष के कारण बैंक बंद
16 अप्रैल 2023 : देशभर के बैंकों में रविवार को अवकाश
18 अप्रैल 2023 : शब-ए-क़द्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57