Advertisement

कर्नाटक चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी पहली सूची

कर्नाटक चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी पहली सूची

मनोज यादव /रिपोटर /बलरामपुर /कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। विपक्षी दलों, कांग्रेस और जद (एस) ने पहले ही अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची तय करने में समय लिया है और 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 150 से 175 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा सोमवार को करने की संभावना है। राज्य इकाई ने दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो से तीन उम्मीदवारों के नाम वाली एक सूची पहले ही भेज दी थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य ने रविवार शाम नई दिल्ली में दो घंटे बैठक की, लेकिन सूत्रों ने कहा कि टिकट को लेकर अभी भी चर्चा बाकी है। पार्टी ने कांग्रेस और जद (एस) द्वारा कड़ी प्रतिस्पर्धा को भी ध्यान में रखा है जिन्होंने केवल जीतने की क्षमता को मानदंड मान कर टिकट आवंटन किया है और अधिकांश उम्मदवारों के नाम तय कर चुके हैं। भाजपा टिकट देते समय इन शर्तो का भी ध्यान रखेगी कि उम्मीदवार की उम्र 75 साल से अधिक न हो और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाए।

इन शर्तो को लागू करने से भाजपा को कई सीटों पर बगावत का सामना करना पड़ सकता है जिसका फायदा विपक्षी पार्टियों को मिल सकता है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इन परिस्थितियों पर नजदीकी नजर रखे हुए है और भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए उत्सुक है। भाजपा के शीर्ष नेता सोमवार को नई दिल्ली में एक अंतिम बैठक में इन मसलों पर विचार करेंगे और सूची की घोषणा करेंगे। भाजपा नेताओं ने पहली सूची में 10 से ज्यादा मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47