Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपए की ठगी की गई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित युवक ने मनेंद्रगढ़ की महिला पर ठगी का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि महिला ने पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क होने की बात कहकर उसे भरोसे में लिया। इसके बाद पार्टी फंड के नाम पर अलग-अलग समय में अपने और परिचितों के खातों में पैसे जमा करवाए।

दरअसल, युवक की पहचान फेसबुक के जरिए आरोपी महिला से हुई थी। उसने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताया और पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क होने की बात कही। महिला ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी में उसे पद दिला सकती है। भरोसे में आकर युवक ने उसे पैसे दे दिए, लेकिन उसे न कोई पद मिला और न ही पैसे वापस मिले। इसके बाद वह थाने पहुंचा। मामला सरकंडा क्षेत्र का है।

पढ़िए सिलसिलेवार ठगी की पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम चेतन आनंद दुबे है, जो कि सरकंडा इलाके का रहने वाला है। उनसे पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बेरोजगार है, लेकिन इससे पहले वह एक फर्म में निजी सलाहकार के रूप में काम करता था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पिछले साल फेसबुक के जरिए उसकी पहचान खोंगापानी, मनेंद्रगढ़ निवासी निखत परवीन साबरी से हुई। बातचीत के दौरान निखत ने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताया और पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क होने की बात कही।

जमीन विवाद में मदद के बाद बढ़ा भरोसा

पीड़ित के अनुसार गतौरी में उसकी जमीन से जुड़ा विवाद था। उसने इसकी जानकारी निखत को दी। निखत ने पटवारी और राजस्व निरीक्षक से संबंधित काम कराने में मदद की। इससे चेतन का उस पर भरोसा बढ़ गया।

इसके बाद निखत ने उसे पार्टी में पद दिलाने का प्रस्ताव दिया। उसने कहा कि इसके लिए पार्टी फंड में रकम जमा करनी होगी।

पहले बैंक खाते में रकम जमा कराई, फिर बढ़ती गई राशि

शिकायत के मुताबिक निखत ने पहले चेतन से उसकी शैक्षणिक डिग्री वाट्सऐप पर मंगाई। इसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर देकर उसमें रकम जमा करने को कहा। 11 जुलाई 2025 से चेतन ने रकम जमा करना शुरू किया।

अगस्त से हर महीने करीब 49 हजार रुपए सहित अलग-अलग समय पर रकम जमा कराई जाती रही। आरोप है कि निखत हर बार पार्टी में काम आगे बढ़ने और नेताओं से बातचीत चलने की बात कहकर उसे भरोसा दिलाती रही। कुछ रकम निखत की बहन सायना परवीन साबरी के खाते में भी जमा कराई गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47