Advertisement

रामानुजगंज नगर के महामाया मंदिर स्थित छठ घाट पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला ने कन्हर नदी में आत्महत्या का प्रयास किया

रामानुजगंज नगर के महामाया मंदिर स्थित छठ घाट पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला ने कन्हर नदी में आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को नदी की ओर जाते देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश देकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही महिला सब इंस्पेक्टर किरण नेताम, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, मायापति सिंह, महामाया शर्मा सहित पुलिस टीम छठ घाट पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला से बातचीत कर उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महिला दोपहर 11:00 बजे से ही नदी के समीप थी एवं कई बार नदी में घुसने का प्रयास कर रही थी कई बार वह कमर तक के पानी में चली गई थी। नदी में तेज बहाव एवं जल स्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय स्तर पर शिक्षिका बताई जा रही महिला

बताया गया कि महिला स्थानीय स्तर पर शिक्षिका हैं। घटना के बाद पुलिस ने उनसे बातचीत की और आवश्यक समझाइश दी।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

घटना के दौरान छठ घाट के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। राहगीरों की समय पर सूचना और पुलिस की तत्परता के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57