Advertisement

कलेक्टर ने दिव्यांग महेश को सौंपी ट्रायसायकल

महासमुंद । हर मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जन चौपाल के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। अब तक आम जनता से विभिन्न समस्याओं और शिकायतां आदि के प्राप्त कुल 3706 आवेदनों में से 3322 आवेदन निराकृत किए जा चुके है। शेष आवेदन पर कार्यवाही प्रचलन में है। सबसे अधिक आवेदन महासमुंद तहसील में 445 प्राप्त हुए। जिसमें से 416 का निराकृत हुए। वहीं जिला पंचायत महासमुंद में 421 आवेदनों में 404 निराकृत हुए। तहसील पिथौरा से संबंधित 223 आवेदनों में से 196 आवेदनों का निराकरण किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज की जन चौपाल में अस्थिबाधित दिव्यांग महेश राम साहू, सुभाष नगर महासमुन्द को ट्रायसायकल सौंपी। इसके अलावा चार श्रवण बाधित दिव्यांगजन कु. स्वाती परमार ग्राम बरबसपुर, नारायण राय कालेज रोड़ महासमुन्द, प्रमीला मरार ग्राम धनसुली, घसिया राम ग्राम तेलीबांधा को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। सभी हितग्राही सहायक उपकरण पा कर खुश हुए और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57