ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बिरनपुर के सरपंच ने कहा-बाहरी लोग उनके गांव में अशांति न फैलाए, न दें दखल

बेमेतरा/रायपुर। प्रदेश के बेमेतरा जिले के बिरनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच जेठूराम साहू ने बुधवार को गांव में शांति-व्यवस्था के लिए लोगों से सहयोग का निवेदन और अपील की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उन्होंने कहा है कि गांव में दो बच्चों के झगड़े के बाद उपजे हालात में दोनो पक्षों के बीच आपस में बैठकर शांति और सुलह की कोशिशें की जा रही हैं, ऐसे में बाहरी लोगों को उनके गांवों में अशांति और भगदड़ नहीं करनी चाहिए। बाहर के लोग गांव के मामले में दखल न दें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि घटना के बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी। उन पर भी पथराव हुआ। उनको भी चोटें आई। प्रशासन की ओर से शांति स्थापित करने की पूरी कोशिश की गयी। लेकिन पूरे प्रदेश से बीजेपी के लोगों ने वहां पहुंचकर अशांति फैलाने का काम किया है।

सीएम ने आगजनी को लेकर कहा कि ये जांच का विषय है। वहां आईजी भी मौजूद थे, वे भी बाल बाल बचे। शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ पहले नक्सलियों के कारण जल रहा था। अब शांति की तरफ लौट रहा है। समाज में शांति और भाईचारा है।

सभी धर्म सभी विचार के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए रह रहे हैं। मगर नफरत फैलाने की जो कोशिश की जा रही है, वह बहुत दुर्भाग्यजनक है। यह समाज और छत्तीसगढ़ के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!