Advertisement

जिले मे शांति सौहार्द और आपसी भाईचारा रखने के लिए किया अपील

नारायणपुर । जिला पंचायत के सभागार में जिला प्रशासन और समाज प्रमुखों की आवश्यक बैठक आहूत की गई थी।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष  सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनाथ उसेण्डी, जिला पंचायत सीईओ  देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक पुश्कर शर्मा, अपर कलेक्टरअभिशेक गुप्ता, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, प्रदीप वैद्य सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मांझी ने कहा कि नारायणपुर जिला एक शांतिप्रिय जिला रहा है और यहां सभी धर्मो एवं समुदायों के मध्य सौहार्द पूर्ण भावना हमेशा से कायम रही है और सभी प्रकार के पर्व त्यौहारों को लोगों द्वारा मिलजुल कर मनाते आये हैं।

जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हो इसके लिए सभी वर्ग समुदायों को एकजुट होकर सर्वधर्म समभाव का पालन करने को बढ़ावा देना चाहिए। उपाध्यक्ष जिला पंचायत ने मौके पर नकारात्मक खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना हर नागरिक का दायित्व है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में सीईओ ने समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था और भाईचारा बनाये रखने के लिए अपने दायित्वों एवं कर्तव्यां के प्रति सजग रहे।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समस्त सोशल मिडिया के ग्रुप के सदस्यों को गलत खबर, विवादित पोस्ट, विवादित बातें, सामप्रदायिक सौहार्द खराब करने, दो गुटों एवं पक्षों में विवाद बढ़ाने या किसी जाति के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी मैसेज, पोस्ट, चित्रण या विडियो फैलाने अथवा प्रसारित करने से बचना चाहिए तथा इस संबंध मे जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसके अतिरिक्त यदि कोई भी व्यक्ति वॉट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मिडिया के माध्यम से भ्रामक एवं असत्य खबरें पोस्ट शेयर, कमेंट, फारवर्ड करता है जिससे लोक शांति पर प्रतिकुल प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही होगी। बैठक में समाज प्रमुखों ने भी जिले में समस्त समुदायों के मध्य सौहार्द पूर्ण, भाईचारा एवं विश्वास को बनाए रखने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57