Advertisement

गरियाबंद :सर्व समाज गांड़ा समाज में बनेगा युवा व महिला संगठन की बैठक का आयोजन

गरियाबंद :सर्व समाज गांड़ा समाज में बनेगा युवा व महिला संगठन की बैठक का आयोजन

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोटर/गरियाबंद । सर्व समाज गांड़ा समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से समाज में कैसे प्रगति में लाना है कैसे विकास की ओर आगे ले जाना है इस पर चर्चा की गई। साथ ही साथ युवा संगठन एवं महिला संगठन का गठन किया जाएगा जिसका प्रस्ताव पारित किया गया। युवा एवं महिलाओं को समाज में आगे लाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज के संघर्ष के लिए युवा एवं महिलाओं को संगठन में स्थान देना अति आवश्यक है। जब तक की महिला एवं युवा नहीं रहेंगे तब तक समाज में उर्जा नहीं आ सकती है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

सर्व गांड़ा समाज के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि समाज को आगे ले जाना हमारा परम कर्तव्य है इसके लिए संघर्ष करें मेहनत करें और सामाजिक प्राणी रहकर ही समाज की सेवा करते रहे तो बेहतर होगा। संरक्षक प्रहलाद गंधर्व ने कहा कि समाज को शिक्षा की ओर आगे ले चलना है साथ ही साथ राजनीतिक सामाजिक एवं समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा और गरियाबंद जिला की प्रत्येक और गरियाबंद जिला की प्रत्येक विकासखंड में बैठक की जाए। भवन एवं शिक्षा के लिए शासन स्तर पर आवेदन निवेदन करने के लिए भी प्रस्ताव किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM