Advertisement

सूरजपुर : जिला सूरजपुर कलेक्टर गौरव सिंह को जाने कहां के रहने वाले हैं।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर जिला के में पदस्थ कलेक्टर गौरव सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के हरदोई माल्लवा के देवानपुर के रहने वाले है।।
2013 बैच के आइएएस अफसर हैं गौरव कुमार सिंह मूल वह अभी तक रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। गौरव कुमार सिंह के बड़े भाई आशीष कुमार सिंह ‘आशु’ हरदोई के ही बिलग्राम-मल्लावां से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। गौरव कुमार सिंह की शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई और फिर यहीं के पीबीआर इंटर कॉलेज गौसपुर से इंटर किया था। गौरव कुमार सिंह ने आईआईटी दिल्ली से सोलर ऊर्जा में पीएचडी की है और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके साथी व गांव के लोग बताते हैं कि गौरव मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के हैं। उनके गांव आने पर कभी भी नहीं लगता कि वह आइएएस अधिकारी हैं। गौसगंज के पीबीआर इंटर कालेज के प्रिंसीपल रहे शिवराज सिंह के तीन पुत्रों और चार पुत्रियों के परिवार में गौरव कुमार सिंह  शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। गौरव को कलेक्टर के रूप में पहली बार पदभार मिला है। प्रदेश खबर आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सूरजपुर जिला में हार्दिक स्वागत करता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57