
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भाजपा ने अनंत सिंह पर मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया
बिहार उपचुनावः भाजपा ने अनंत सिंह पर मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया
पटना, 26 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाहुबली से नेता बने अनंत सिंह पर राज्य की मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को गोपालगंज से राजद प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द करने की भी मांग की।.
भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सिंह बेउर जेल के भीतर से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।.