Advertisement

जगमड़वा जलाशय निर्माण से 1820 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिचांई

रायपुर : जगमड़वा जलाशय निर्माण से 1820 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिचांई

14 गांव के किसान होंगे लाभान्वित

मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से 69.76 करोड़ की स्वीकृति

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड की जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए शासन से 69 करोड़ 76 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पूर्व ही में कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए घठौला जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली थी। सिंचाई योजनाओं की मंजूरी से क्षेत्र के किसान प्रसन्न है और किसान संगठनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री अकबर जिले के समुचित विकास की परिकल्पना को लेकर क्षेत्र की जनता से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। मंत्री क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर विकास से संबधित मांग, समस्याओं और शिकायतों से रूबरू हो रहे है, तथा जन आकांक्षाओ के अनुरूप क्षेत्र के समुचित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की भी सार्थक पहल कर रहे हैं।
मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जगमड़वा जलाशय योजना के लिए 69 करोड़ 76 लाख रूपए से अधिक की राशि प्राप्त होने से किसानों की बहुप्रतिक्षित मांग पूर्ण होने का रास्ता खुल गया है। जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण से 1820 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी। सहसपुर लोहारा विकासखंड के किसानों ने क्षेत्र में खेती-किसानी की उन्नति के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष जगमड़वा जलाशय के निर्माण की मांग रखी थी। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने किसानों की मांग को पूरा महत्व देते हुए जगमड़वा जलाशय योजना के प्रस्तावित स्थल पर जाकर मुआयना किया था। उन्होंने इस योजना से लाभान्वित होने किसानों, प्रभावित हो रहे नागरिकों की उपस्थिति में जलसंसाधन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने विस्थापित होने वाले नागरिकों को जगह उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया था। इससे जगमड़वा जलाशय योजना के निर्माण में आने वाली बाधा दूर हो गई। मंत्री मोहम्मद अकबर ने योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा जलसंसाधन मंत्री से विशेष आग्रह किया था। इस परियोजना के लिये प्रशासकीय स्वीकृति मिल जाने से यह योजना क्षेत्र में खेती-किसानी के लिए बड़ा वरदान साबित होगी।
14 गांवों के हजारों किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
जगमड़वा जलाशय के निर्माण से खेती किसानी की उन्नति का रास्ता खुलेगा और किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। जगमड़वा जलाशय के निर्माण से ग्राम छोटूपारा, सिंघरापारा, कुटकीपारा, महराटोला, बांधाटोला, जरहाटोला, आमगांव, धनगांव, बानो, दलसाटोला, नामगांव, बेल्हरी, पीपरटोला, तिलईभाठ के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पिछले वर्षों में कबीरधाम जिले की विकास कार्याे की श्रृंख्ला लगातार बढ़ती जा रही है। मंत्री अकबर के अथक प्रयासों से कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना पूरा हुआ है। जिले के किसानों की सुविधा के लिए तीस सेवा सहकारी समिति का पुनर्गठन किया गया है, जिसकी संख्या अब 60 से बढ़कर 90 हो गई है। इसी प्रकार 90 धान खरीदी केन्द्रों को बढ़ाकर 107 किया गया है। जिले में बैंकग सुविधाओं का विस्तार करते हुए तरेगांव जंगल, रेंगाखार, और रबेली में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोली गई है। कवर्धा-जबलपुर मार्ग के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया गया है, जिसे आवागमन अब आसान हो गई है। कवर्धा विधानसभा में किसानों के लिए सिचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घटोला जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली है। घटोला जलाशय योजना के निर्माण से 190 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी, कुल 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में समुचित विकास के साथ-साथ मुलभूत सुविधाए, बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई विस्तार, और शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार हुए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47