छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधायक भेंट मुलाकात में सेक्टर 10 पहुंचे देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात

भिलाई । वार्ड क्रमांक 65  सेक्टर 10 वासियों को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने भव्य सर्व सुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट की सौगात दी। वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, अनिल सिंह, राजेश प्रसाद सहित वार्ड के वरिष्ठ जानो के साथ मिलकर फीता काटकर लोकार्पण किया। सेक्टर 10 में सड़क 35 में बेडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य किया गया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण हुआ है, जहां सभी जरूरी सुविधाएं है। सर्व सुविधा युक्त नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसे जनता को समर्पित करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ टाउनशिप ही नहीं बल्कि हम पूरे शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य करवा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई हमेशा से अग्रणी रहा है और हम खेल में भी भिलाई को अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे जरूरी खास खेल जिस पर पहले कभी ध्यान नहीं दिया गया और जिसके लिए भिलाई में कोई खास सुविधा नहीं है वैसे खेलों के लिए सुविधा बनाई जा रही है ताकि हमारे खिलाडिय़ों को जरूरी प्लेटफार्म मिल सके।भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 10 का वार्ड दौरा किए और लोगों से भेंट मुलाकात कर लोगों का कुशल क्षेम जाना। वार्ड के विभिन्न गलियों और का भ्रमण करते हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किये। सड़क 28 और 8 एफ  में पहुंचे। जहां वे लोगों के साथ बैठक करके विभिन्न विषयों पर चर्चा। इसी प्रकार जोनल मार्किट शाप नंबर 179 शुभम जायसवाल के यहाँ बैठक किए। फिर सड़क 30 में मंदिर में बैठक की गई। फिर सड़क 34 में बैठकर लोगों से हालचाल जाने वार्ड की समस्या पर चर्चा कर समाधान निकाला।

सर्व सुविधा युक्त है कोट

10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। इस बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं हैं। जिससे खिलाडिय़ों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस बैडमिंटन कोर्ट में रात में भी खेल आयोजन किया जा सके इसके लिए लाइटिंग आदि की सुविधा है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!