छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आयुर्वेद कॉलेज में पीजी ब्लॉक का किया लोकार्पण

रायपुर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आयुर्वेद कॉलेज में पीजी ब्लॉक का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए 12.33 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है नया भवन

सुन्दर बघेल /न्यूज रिपोर्टर/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नवनिर्मित भवन (पीजी ब्लॉक) का लोकार्पण किया। महाविद्यालय परिसर में सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) द्वारा 12 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की लागत से इसका निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायकद्वय विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. और आयुष विभाग के संचालक पी. दयानंद भी शामिल हुए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव ने लोकार्पण के बाद आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से चर्चा भी की। उन्होंने यहां अध्ययनरत अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं से महाविद्यालय में अध्यापन और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। लोकार्पण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जी.एस. बघेल और रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.16.07 AM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.19.38 AM
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.25.37 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!