Advertisement

राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

रायपुर : राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण

नेताजी के नाम पर किया गया है राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुन्दर बघेल /न्यूज रिपोर्टर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य पुलिस अकादमी में भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अकादमी के नव निर्मित बैरक का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक रतन लाल डांगी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य पुलिस अकादमी को एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इसका नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर किया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित राज्य पुलिस अकादमी अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर जानी जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें दीक्षांत परेड समारोह के दौरान अकादमी परिसर में प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही नव निर्मित बैरक का लोकार्पण किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47