छत्तीसगढ़राज्य

वोट आम जनता के साथ जीवंत संपर्क करने से मिलेगा- अरुण साव……

वोट आम जनता के साथ जीवंत संपर्क करने से मिलेगा- अरुण साव

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

अंबिकापुर विधानसभा जीतना है तो दिन रात एक करना पड़ेगा – अरुण साव

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

अंबिकापुर।। आज भाजपा अंबिकापुर विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों वह शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुख्य आतिथ्य, जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के प्रारंभ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने मंडलवार कार्यक्रमों का वृत्त लिया तथा शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारियों से आमने सामने बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि लगातार तीन बार हम अंबिकापुर विधानसभा हारे हैं, ऐसे में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मन में यह दर्द जरूर होगा कि हम अब तक क्यों नहीं जीत पाए। हम राजनीतिक पार्टी है, संगठनात्मक रचनात्मक और आंदोलनात्मक सभी प्रकार के कार्यक्रम हम करते आ रहे हैं, परंतु केवल इस से काम नहीं चलेगा हमें तो चुनाव जीतने की तैयारी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमें जनता से वोट लेने की तैयारी चाहिए और वोट आम जनता के साथ जीवंत संपर्क करने से मिलेगा। यदि अंबिकापुर सीट जीतना है तो सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दिन रात एक करना पड़ेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के दिशा निर्देश पर चुनाव जीतने के लिए जी जान से जुटे हैं। आगे उन्होंने सरगुजा में संपन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, विधानसभा अंबिकापुर प्रभारी रामकृपाल साहू पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, प्रशांत त्रिपाठी अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष , राजकुमार बंसल, मंजूषा भगत अरुणा सिंह, फुलेश्वरी सिंह, मधु चौदाहा, विकास पांडे, विजय व्यापारी, राधेश्याम ठाकुर, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मधुसुदन शुक्ला, संजय अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, राजेश अग्रवाल, मुनेश राजवाड़े, अनिल सिंह, रामकेश्वर राजवाड़े, दिनेश साहू, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, विश्वविजय तोमर, राजेंद्र जयसवाल, मनीष सिंह, रिंकू वर्मा, छोटू थॉमस, शैलू सिंह, रमेश जायसवाल, दुर्गाशंकर दास, दीपक तोमर, शरद सिन्हा, नकुल सोनकर, सत्यनारायण साहू, रामलखन महंत, महेश जयसवाल, प्रियंका चौबे, नीलम रजवाड़े, अंशुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, पंकज गुप्ता, उमेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, कृष्णकुमार शर्मा, निरंजन रॉय, वीरेंद्र बघेल, विवेक सिंह, चंद्रवासु यादव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!