Advertisement

संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि वितरण हेतु दिन निर्धारित

विकासखंड भैयाथान बुधवार से शुक्रवार एवं ओड़गी के लिए सप्ताह के 6 दिन होंगे पेमेन्ट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिला भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर, शाखा भैयाथान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि वितरण हेतु दिन निर्धारित किया गया है जिसमें विभिन्न समिति से आने वाले किसान भाइयों से अनुरोध किया गया हैं कि उसी आधार पर बैंक जाएं ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े। बैंक में ज्यादा भीड़ इकट्ठा न करने एवं सभी लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्त पालन करने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाकर ही बैंक परिसर में उपस्थित होने कहा गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि वितरण हेतु समितिवार, केन्द्रवार दिन निर्धारित किया गया है जिसमें बुधवार से शुक्रवार भैयाथान, केवरा, सोनपुर, सिरशी, शिवप्रसादनगर समिति एवं ओड़गी दुरस्त क्षेत्र होने के कारण रामपुर, ओड़गी, मोहरसोप, नवगई हेतु सप्ताह के छः दिन पेमेंट किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57