Advertisement

अनुष्का और विराट ने बेंगलुरु के रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ क्लिक करवाई फोटो

अनुष्का और विराट ने बेंगलुरु के रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ क्लिक करवाई फोटो

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेंगलुरु के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में लंच किया और वहां के स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई।
कपल, जिन्हें उनके फैंस विरुष्का के नाम से बुलाते हैं, ने सेंट्रल टिफिन रूम से कई फोटोज शेयर कीं। रेस्टोरेंट ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें पोस्ट कीं।

तस्वीरों में अनुष्का को व्हाइट कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है और विराट ब्लू कलर की टी-शर्ट, ग्रे पैंट और बेसबॉल कैप में दिख रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अनुष्का और विराट के साथ उनके पेरेंट्स और फैमिली फ्रेंड्स भी हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुष्का ने शेयर किया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ लंच किया और फिर डोसा, हलवा, वड़ा और आइसक्रीम भी खाईं।

रेस्टोरेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने लिखा: विराट कोहली और आपके परिवार को फूड सर्व करना सम्मान की बात रही। आपकी अगले विजिट का इंतजार है।

बॉलीवुड फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47