Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 09 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 09 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जवाहर नवोदय विद्यालय करप में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 अप्रैल दिन शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जायेगी, जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों से 09 हजार 08 परीक्षार्थी चयन परीक्षा में शामिल होंगे, जो अब तक का कीर्तिमान है। पिछले वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में 07 हजार 92 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में शिक्षकों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थियों से फार्म भरवाये गये थे, जिसके फलस्वरूप सुदूर अंचल के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा भी फार्म भरे गये हैं, इससे उनके प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा तथा विद्यालय को होनहार विद्यार्थी प्राप्त होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के चयन परीक्षा के संबंध में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तर एवं विद्यालय स्तर पर तैयारी भी कराई गई है तथा उन्हें मार्गदर्शन दिये गये हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 30 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं तथा केन्द्राध्यक्षों एवं केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। चयन परीक्षा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक अंतागढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या अंतागढ़, एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी, ज्ञान रश्मि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेकापसी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, आराधना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानबेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर, सेंट माईकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटकोंदल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेकुर्से को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57