Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुरुद विश्राम गृह में सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुरुद विश्राम गृह में सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुरुद विश्राम गृह में सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात

कुरुद विधानसभा में सामाजिक भवन के लिए ब्राम्हण समाज ने माँग की, उन्होंने बताया कि समाज के पास १० डिसमल जमीन है। मुख्यमंत्री ने ज़मीन रजिस्ट्री के बाद भवन बनाने हेतु राशि देने की बात कही।

कुम्हार समाज ने छात्रावास के लिए रायपुरा में ५० लाख की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मरार समाज ने कहा कि जमीन आवंटन हुई है पर रजिस्ट्री नहीं हुई है, मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज पहले ज़मीन का मालिक बने।

मुख्यमंत्री ने मरार समाज के प्रतिनिधियों से समाज के लिए मांग की गई जमीन के सम्बंध में पहले रजिस्ट्री कराने कहा। भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा।

मसीह समाज ने सामुदायिक भवन एवं श्मशान भूमि की माँग की। मुख्यमंत्री ने श्मशान भूमि के लिए प्रकरण निपटान एवं वर्ष 2014 से बाउंड्री वॉल की लंबित मांग पर कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर को दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सिन्हा समाज के भवन के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। सिन्हा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 20 क्विंटल धान की लिमिट बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सारथी समाज

ज़िला में भवन नहीं है ज़मीन और भवन की माँग की। मुख्यमंत्री ने कुरुद में ज़मीन देने के लिए कलेक्टर को प्रक्रिया शुरू करने कहा।

मछुआ समाज के प्रतिनिधि ने शासन से विशेष नीति संचालित करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि शून्य प्रतिशत पर लोन दिया जा रहा है।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पुराने सामाजिक भवन का नवीनीकरण/अतिरिक्त कक्ष के लिए मुख्यमंत्री ने 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने 02 एकड़ जमीन की सर्व समाज के लिए मांग की, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जमीन के लिए निर्देशित किया।

माहरा समाज के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर जाति प्रमाण पत्र निर्माण में सरलीकृत किए जाने पर आभार प्रकट किया। सामाजिक भवन की मांग पर पहले जमीन अलॉट कराने के लिए कहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47