Advertisement

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए राष्ट्रीय गोड़वाना स्वजातीय विवाह कार्यक्रम में

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए राष्ट्रीय गोड़वाना स्वजातीय विवाह कार्यक्रम में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उमेश प्रधान /स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव मेला स्थल में आयोजित राष्ट्रीय गोड़वाना स्वजातीय विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय गोड़वाना स्वजातीय विवाह कार्यक्रम में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मंत्री डॉ. टेकाम ने नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन में प्रवेश करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गुरूमाता ने मंत्री डॉ. टेकाम को छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति पर आधारित प्रतिक चिन्ह भेंट की। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना समाज द्वारा लगभग 18 वर्षाे से लगातार (प्रत्येक वर्ष) सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विवाह कार्यक्रम गोंड़ी धर्मगुरू दुर्गे भगत, गुरूदाई दुलेश्वरी के मार्गदर्शन में पूरे गोंडी रीति रिवाज से नेंग दस्तुर से हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण पट्टा विशेष रूप से शामिल हुए।
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम में कहा कि आज बड़ा ही सुंदर अवसर है, जब एक साथ 45 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन का एक ऐसा पड़ाव है, जिसके बाद नये जीवन की शुरुआत होती है, साथ, नई जिम्मेदारियों की भी शुरुआत हो जाती है। उन्होंने वैवाहिक बंधन में बंध रहे सभी वैवाहिक जोड़ों को शुभकामनाएं दी।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल मिलने से इन चार वर्षाे में छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में आर्थिक और समाजिक रूप से व्यापक बदलाव देखा गया है। उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक लच्छन मरकाम, सिया मंडावी, चंद्रभान नेताम, विजय, आरके कुंजाम, गजानंद नुरूटी, गौकरण सिंह कुंजाम, धन्श्याम जगत, सुनउ धुर्वे, चंदन मरकाम सहित समाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57