Advertisement

राज्य के प्रासंगिक एवं विकासोन्मुखी विषयों पर अध्ययन के उद्देश्य से आर्थिक सहायता हेतु 31 मई तक आवेदन आमंत्रित

रायपुर : राज्य के प्रासंगिक एवं विकासोन्मुखी विषयों पर अध्ययन के उद्देश्य से आर्थिक सहायता हेतु 31 मई तक आवेदन आमंत्रित

उमेश प्रधान /राज्य योजना आयोग द्वारा राज्य के संतुलित विकास के लिए उपयुक्त प्रासंगिक एवं विकासोन्मुखी विषयों पर अध्ययन प्रस्तावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षकगण, छात्रगण, अनुसंधानकर्ताओं तथा निजी अनुसंधानकर्ताओं आदि से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं प्रासंगिक विषयों पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार अध्ययन प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। 31 मई तक प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा।

आवेदन के संबंध में दिशा-निर्देश तथा प्रासंगिक विषयों की सूची राज्य योजना आयोग की वेबसाइट
http://spc.cg.gov.in/
पर उपलब्ध है, जिसके अनुसार निर्धारित प्रारूप में अध्ययन प्रस्ताव ‘ऑफलाईन‘ अथवा ‘ऑनलाईन‘ ईमेल आईडी
ms.cgspc.@gov.in
पर सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57