Advertisement

697 पहाड़ी कोरवाओं को मिला काबिज भूमि का पट्टा

रायपुर : 697 पहाड़ी कोरवाओं को मिला काबिज भूमि का पट्टा

उमेश प्रधान /जशपुर जिले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के 697 लोगों को 535.708 हेक्टेयर भूमि का वन अधिकार पट्टा दे दिया है। जिला प्रशासन द्वारा पट्टे पर सौंपी गई वन भूमि पर ये पहाड़ी कोरवा किसान उड़द, मूगफली, अरहर, धान, साग-सब्जी की खेती कर जीवन-यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए पहाड़ी कोरवाओं ने कहा कि उन्हें खाना-बदोश जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार ने जीवन जीने का स्थायी आधार दे दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पट्टे पर वनभूमि मिलने से उनकी आय में वृद्धि हुई है, जिससे परिवार का भरण-पोषण और जीवन-यापन आसान हुआ है। अब वह अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की ओर भी ध्यान देने लगे हैं। जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जयकिसुन राम को जिला प्रशासन द्वारा वनअधिकार का पट्टा दिया गया है। किसान जयकिसुन को काबिज वन भूमि 0.112 हेक्टेयर का पट्टा मिला है। किसान जयकिसुन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने काबिज वन भूमि पर मूंगफली और अरहर साग-सब्जी की फसल लगाते हैं और उन्हें अच्छा आमदनी हो रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57