Advertisement

खैरागढ़ : उपजेल सलोनी में लगा विधिक और स्वास्थ्य शिविर,130 विचाराधीन बंदी हुए लाभान्वित

खैरागढ़ : उपजेल सलोनी में लगा विधिक और स्वास्थ्य शिविर,130 विचाराधीन बंदी हुए लाभान्वित

शिविर में 32 बंदियों का कोरोना जांच, 26 का एचआईवी, 7 हिमोग्लोबिन और 26 का ब्लड शुगर सहित किया गया अन्य निःशुल्क जांच

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप के निर्देशानुसार एवं तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ अध्यक्ष चन्द्र कुमार कश्यप और सचिव देवाशीष ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन उपजेल सलोनी खैरागढ़ में हुआ।उक्त शिविर में 130 विचाराधीन बंदी लाभान्वित हुए।

शिविर में पैरालीगल वालंटियर गोलूदास ने तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ ने विचाराधीन बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकारी है,जेल में अभिरक्षित बंदीगण को विधिक सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहिए। साथ ही बताया कि जेल में भी बंदियों को स्वास्थ्य रहने काअधिकार है,इस अधिकार के संरक्षण के लिए बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों को जिला प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कानून में सभी लोगों को समान अधिकार एवं सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जेल में बंदियों के लिए न्यायालय कानूनी मदद के साथ-साथ उनके स्वस्थ स्वास्थ्य के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। जेल अधीक्षक योगेश बंजारे ने बताया कि प्राधिकरण के निर्देश पर समय समय मे कैदियों के अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. पी.एस. परिहार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खैरागढ़, डॉ. मोहम्मद असलम, झागेश्वर वर्मा फार्मासिस्ट,केशव कुमार कन्नौजे, रघुनाथ देवांगन, रामनिवास बंजारे, कमलेश साहू, एस कुमार साहू नेहा चंदेल मोनिका देवांगन अंकुश साहू सुरेश मंडावी डॉ. परिहार ने अपनी चिकित्सीय टीम के साथ 130 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 32 बंदियों का कोरोना जांच, 26 का एचआईवी , और 7 हिमोग्लोबिन और 26 का ब्लड शुगर जांच आदि किया और बाकियों को भी उनकी समस्या के अनुसार परिक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई । शिविर में आरक्षक प्रेम सागर, यशवंत नायक, राम प्रसाद बरेट, विक्रम प्रताप मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47