CG Weather Update : द्रोणिका का प्रभाव: छग में बदला मौसम का मिजाज, आज भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। CG Weather Update : मार्च ( march) और अप्रैल का महीना पिछले वर्षों की तुलना में अपेक्षाकृत कम तपाने वाले रहे। बीते 59 दिनों यानि एक मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक छत्‍तीसगढ़( chhattisgarh) सामान्य से 218 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई। वहीं रायपुर में भी सामान्य से 161 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ हल्की वर्षा के आसार है। अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार है।

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई जमकर वर्षा

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

शुक्रवार देर रात रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई जमकर वर्षा के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वर्षा के आसार है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

रायपुर में सुबह से ही बादल छाए 
राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। बीते दिनों से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के चलते कई होर्डिंग्स भी उखड़ गए। कई जगह बिजली गुल रही।