IPS TRANSFER : 7 अधिकारियों का हुआ फेरबदल, आदेश जारी

मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। चुनावी साल में तबादलों का दौर जारी है और इसी कड़ी में 7 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
 गृह विभाग के आदेश के मुताबिक निमिष अग्रवाल पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस जिला इंदौर की पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत पूर्व पद पर रखा गया है।

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का एसपी बनाया गया है। सूरज कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर भेजा गया है। यांगजेन डोलकर भुटिया को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर से पुलिस अधीक्ष पीटीसी इंदौर एवं सेनानी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आशुतोष बागरी, सहायक पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड भेजा गया है। अभिषेक आनंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन को पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर में भेजा गया है वहीं मनोज खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को भिंड का एसपी बनाया गया है।